फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक सफाई उपकरणों से लैस होगा नगर निगम: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सफाई उपकरणों से लैस होगा नगर निगम: सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को घोषणाओं की झड़ी लगा दी। कैनाल रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में यमुनानगर में विकास कार्य के लिए कई घोषणाएं की। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को दस करोड़ रुपये और इसके ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग से पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा तेजली खेल स्टेडियम में ओपन एयर स्टेडियम भी बनवाएंगे। कहा कि, सभी जिलों के विकास के लिए 3600 घोषणाएं की थी, जिसमें से अब तक 2300 घोषणाएं पूर्ण कर दी गईं हैं, जबकि बहुत सी घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। सीएम खट्टर ने कहा कि वर्ष 2017 में सभी जिलों में जन समस्या निवारण-जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष 11 जिलों में यह दरबार लगाए जा चुके हैं और यमुनानगर 12वां जिला है, जहां जन समस्या निवारण-जनता दरबार गत दिवस लगाया गया। स्पष्ट किया कि अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर में अन्य जिलों में यह दरबार लगाए जाएंगे और लोगों की समस्याएं/शिकायतें सुनीं जाएंगी। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सढौरा के विधायक बलवन्त सिंह, हरकोफेड के चेयरमैन रामेश्वर चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र खदरी, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, उपायुक्त रोहतास सिंह खर्ब, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया आदि उपस्थित थे।
युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कदम उठाएं
सीएम खट्टर ने जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दरम्यान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी ओर से की वर्ष 2014, वर्ष 2015 और वर्ष 2016 में की गई घोषणाओं को पूरा करें। साथ ही वर्ष 2017 में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी और सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे लड़कों-लड़कियों के अंतर की स्कूल के अनुसार संख्या निकालें और इसकी रिपोर्ट सीएम कार्यालय भिजवाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्म मृत्यु और विवाह पंजीकरण का शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्ति कर को सही ढंग से इकट्ठा करें। सक्षम योजना की समीक्षा करते हुए जीएम डीआईसी को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में ही टूट गई सड़कें
सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नाकामी छिपाने के लिए की गई सड़कों की मरम्मत एक दिन भी नहीं चल पाई। शुक्रवार को सीएम खट्टर के आने से पहले प्रशासन की ओर से बीकेडी रोड, रेलवे रोड, नेशनल हाईवे-73 व 73ए पर बने गड्डो का पेंचवर्क किया गया था। लेकिन यह पेंचवर्क सीएम के दो दिन के दौरे के खत्म होने से पहले ही बारिश की भेंट चढ़ गई। एक दिन में ही पेंचवर्क की बजरी साथ छोड़ गई। रातोंरात बनाई गई सड़कों पर पत्रकारवार्ता में उठे सवाल पर सीएम खट्टर ने कहा कि मैं बार बार आऊंगा, भविष्य में सड़कों की हालत दुरुस्त नजर नहीं आई तो कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें