फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा मां का दरबार, शैलपुत्री की पूजा कर मांगी मन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
सजा मां का दरबार, शैलपुत्री की पूजा कर मांगी मन्नत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ट्विनसिटी मां की शक्ति की भक्ति में डूब गई है। वीरवार को घर-घर घट स्थापना की गई, तमाम लोगों ने मां का दरबार सजाया है। इसके साथ ही मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने मां भगवती के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। ट्विनसिटी में सबसे अधिक भीड़ जगाधरी के प्राचीन देवी भवन मंदिर, छोटी लाइन स्थित जंगलावाली माता मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन देवी मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर और रामजी की कुटिया में दिखी। सुबह शुरू हुआ पूजा अर्चना का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा और देर शाम को मंदिरों में आरती हुई।
जगाधरी के देवी भवन मंदिर के पुजारी पंडित अतुल शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन सुबह तीन बजे स्नान के बाद वस्त्र धारण कर मां भगवती का शृंगार कराया। कलश स्थापना के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। अलसुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। सुबह 9 से 10 बजे के बीच मंदिर परिसर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इसी प्रकार यमुनानगर के जंगलावाली माता के मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन देवी मंदिर, जगाधरी की विष्णु गार्डन कालोनी स्थित शिव मंदिर के अलावा ट्विनसिटी के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में कलश स्थापित कर की माता शैलपुत्री की आराधना
श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की वीरवार को विधिवत पूजा अर्चना की। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत कलश की स्थापना की। यमुना विहार की सीमा, सुनीता, रजनी का कहना है कि उन्होंने नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना कर मन्नतें मांगीं। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि, जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां भगवती की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें