फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव को हो मानव प्यारा इक दूजे का बने सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मानव को हो मानव प्यारा, इक दूजे का बने सहारा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। संत निरंकारी भवन में रविवार को अंग्रेजी सत्संग इंचार्ज एनडी वर्मा की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। मंच संचालन महात्मा नरेश निरंकारी ने किया। सत्संग के दौरान अनेक वक्ताओं, गीतकारों और कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर मिशन का सत्य संदेश दिया। अंत में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के प्रवचन साध संगत को सुनाए गए।
विज्ञापन

प्रवचन में निरंकारी बाबा हरदेव ने फरमाया कि हमें यह विचारना है कि हम जिस धर्म को मानते हैं, वह कहीं केवल बाहर की सजावटों, बाहर की बनावटों और बाहर के पदार्थों तक ही तो सीमित नहीं। वास्तव में धर्म तो एक ही होता है और वह है मानवता का धर्म या मानव धर्म। मानव को मानव से प्यार करना चाहिए और एक दूजे का सहारा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें