फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण सतगुरु के बिना परमात्मा की जानकारी नहीं हो सकती: एनडी वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण सतगुरु के बिना परमात्मा की जानकारी नहीं हो सकती: एनडी वर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। संत निरंकारी भवन में रविवार को महात्मा एनडी वर्मा की अध्यक्षता में सत्संग हुआ। सत्संग के दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने भजनों, कविताओं और विचारों से भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया। सत्संग में एनडी वर्मा ने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश से ही मनुष्य का भ्रम दूर होता है, जब भ्रम दूर होता है तो जीवन में खुशहाली आती है। अज्ञानता के कारण आज धरती लहूलुहान हो रही है और मासूमों को कुचला जा रहा है। अगर जीवन में ज्ञान का उजाला आ जाए तो जीवन सुखमयी बन जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ण सतगुरु के बिना परमात्मा की जानकारी नहीं हो सकती। परमात्मा की जानकारी पूर्ण सतगुरु ब्रह्म ज्ञान की ज्योति से कराता है। परमात्मा की जानकारी होने के बाद इंसान को महापुरुष का दर्जा प्राप्त हो जाता है। वह किसी के प्रति बैर का भाव नहीं रखते। इनके लिए सब अपने हैं तो असहनशीलता का सवाल कहां से आ सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सहनशीलता आ जाए, यह पहलू मजबूत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें