फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सोसायटी निदेशक चुनाव : नामांकन की तैयारियों में जुटे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्ना सोसायटी के निदेशक चुनाव की सरगर्मियां तेज, नामांकन की तैयारियों में जुटे दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गन्ना सोसायटी रादौर के निदेशक पद पर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोसायटी के सात जोन के निदेशक पद पर 17 सितंबर को होने वाले चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीति गरमाई हुई है, दावेदार तैयारियों में जुट गए हैं। निदेशक पद के लिए नामांकन चार सितंबर को यमुनानगर में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने को लेकर दावेदार अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं, मतदाता सूचियाें के जरिये संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना सोसायटी रादौर का चुनाव पांच वर्ष बाद आता है। चुनावों को लेकर गन्ना सोसायटी से जुुड़े किसानों में जोश देखा जाता है। रादौर गन्ना सोसायटी के अंतर्गत यमुनानगर, शाहाबाद, भादसो शुगरमिल का एरिया पड़ता है। तीनों मील के क्षेत्र को बनाकर गन्ना सोसायटी की ओर से सात जोन तैयार किए गए हैं। इनमें तीन जोन सामान्य वर्ग के लिए, दो महिलाओं के लिए, एक बीसी और एक एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। गन्ना सोसायटी रादौर के सचिव चौधरी जरनैल सिंह नगला ने बताया कि निदेशक पद के लिए चार सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद आठ सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। आठ सितंबर की शाम को ही चुनाव मैदान में बचे दावेदारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद 17 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के बाद ही मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जोन नंबर एक में कुल 30 गांव आते हैं। इनके 118 मतदाता (डेलिगेट्स) निदेशक का चुनाव करेंगे। यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। जोन नं 2 महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिसमें 159 मतदाता हैं। इस जोन में 24 गांव पड़ते हैं, जोन नंबर 3 सामान्य वर्ग के लिए है। इसमें 139 मतदाता हैं, जिसमें 55 गांव पड़ते हैं। जोन नं 4 महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिसमें 87 मतदाता हैं और 9 गांव पड़ते हैं। जोन नं. 5 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें 108 मतदाता हैं, जिसमें 11 गांव पड़ते हैं। जोन नंबर 6 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसमें कुल 123 मतदाता हैं। इसमें 29 गांव पड़ते हैं, जोन नं. 7 सामान्य वर्ग के लिए है। जिसमें कुल 31 गांव हैं और इसमें 129 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें