फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बस सर्विस बंद, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से बस सर्विस बंद, लड़कियों का स्कूल बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। डारपुर से यमुनानगर सुबह के समय चल रही रोडवेज की बस सर्विस एक सप्ताह से बंद है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लड़कियों का स्कूल कॉलेज आना ही बंद हो गया है, जबकि लड़के किसी तरह लिफ्ट लेकर या खुद के वाहनों से स्कूल कॉलेज पहुंच रहे हैं। डारपुर से सुबह साढे़ सात बजे चलने वाली बस में करीब एक दर्जन गांवों के बच्चे स्कूल आते थे।
विज्ञापन

छात्र शकील अहमद जाटावाला, जाबिर खान, कुरसैद डारपुर, सैंटी डारपुर, शुभम डारपुर, हाशिम, सानिया, डिंपल, सविता व दीक्षा ने बताया कि क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के बच्चे छछरौली शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। डारपुर से यमुनानगर सुबह के समय एक बस चल रही थी जो कि बच्चों को स्कूल के टाइम पर छछरौली पहुंचा देती थी। इसके अलावा स्कूल टाइम पर बस का कोई भी टाइम नहीं है। क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राएं इसी बस से स्कूल-कालेज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह से बस सर्विस बंद है। इस बारे में कई बार छछरौली बस अड्डा इंचार्ज से भी बता की गई पर उनका कहना है किस रूट पर कौन सी बस चलेगी यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। छात्र शकील अहमद ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को उठानी पड़ रही है। लड़के तो एक सप्ताह से किसी ना किसी तरह राहगीरों से लिफ्ट लेकर स्कूल आ रहे हैं पर सबसे बड़ी समस्या छात्राओं की है। एक सप्ताह से काफी छात्राओं ने स्कूल आना ही बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से आने वाले अधिकतर स्कूली बच्चे गरीब परिवारों से हैं। उनके पास बस के अलावा कोई साधन भी नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वे प्राइवेट सवारी वाहनों से स्कूल आ-जा सके। इस बारे में जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक का कहना है कि स्टाफ छुट्टी पर चला गया था। इसकी वजह से बस सर्विस बाधित हो गई थी। डारपुर से यमुनानगर बस सर्विस सोमवार से फिर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें