फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवीं-पंजाबी कल्चर की झलक प्रस्तुत कर देशभक्ति से किया ओतप्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी हरियाणवी-पंजाबी कल्चर की झलक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में रविवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से पंजाबी-हरियाणवी कल्चर की झलक पेश की। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश की।
फाइनल रिहर्सल में डीसी रोहतास सिंह खर्ब ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड में विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। इस रिहर्सल के पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से शारीरिक व्यायाम एवं पीटी शो का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। एसपी राजेश कालिया, जगाधरी एसडीएम भारत भूषण कौशिक, डीएसपी हेडक्वार्टर उषा कुंडू, डीआईओ रमेश गुप्ता, डीपीआरओ परमजीत सिंह सैनी, जगाधरी तहसीलदार दर्शन सिंह, डीईओ आनंद चौधरी, एसीपी डॉ. धर्मबीर आदि ने रिहर्सल में भाग लिया। समारोह की अंतिम रिहर्सल का अवलोकन करने पहुंचे डीसी रोहताश खरब ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कहा कि 15 अगस्त को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

1200 विद्यार्थी करेंगे मास पीटी एवं डंबल शो
यमुनानगर। हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल 15 अगस्त को तेजली खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। डीसी रोहतास सिंह खरब ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट का नेतृत्व डीएसपी हेडक्वार्टर उषा कुंडू करेंगी। डीसी ने बताया कि शारीरिक व्यायाम एवं पीटी शो के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के लगभग 1200 विद्यार्थी मास पीटी एवं डंबल शो पेश करेंगे। वहीं उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रादौर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती और बिलासपुर में आयोजित समारोह में बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें