मुकुट सिर मोर का मेरे चित चोर का...पर झूमे श्रद्धालु
यमुनानगर। कैंप की जम्मू कॉलोनी स्थित श्रीशिवशक्ति मां नयना देवी धाम में ध्वजा यात्रा, मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मॉडल टाउन में चड्ढा अस्पताल के समीप सुनीता कपूर के निवास स्थान पर 39वां अर्द्धरात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत कौशलानंद महाराज ने मां की भेंटों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जागरण में कौशलानंद महाराज ने शेरावाली नू पसंद किवें आवे, मूंह कुछ बोल चुनिये, मुकुट सिर मोर का मेरे चित चोर आदि भजन गाए। महाराज के साथ प्रवीण चंचल और सुनील बाली ने भी संगीतमय भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। जागरण रात्रि आठ बजे शुरू हुआ और समापन दस बजे हुआ। जागरण के समापन से पहले आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर अशोक कुमार, जोगिंद्र लांबा, वीर सिंह, धर्मवीर गोगिया, बंटी भाटिया, किरण वोहरा, अमरजीत, गुगी, किरण, रजत विज आदि मौजूद रहे।