फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में कार्य करने के लिए जेड माडल को अपनाएं : वर्मा..

विज्ञापन
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठा इकाई को बनाएं आधुनिक : वर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (यमुनानगर) की ओर से एमएसएमई में जेड प्रमाण पत्र (जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट) योजना और जीएसटी पर जागरूकता कार्यक्रम एक होटल में किया गया। भारत सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि जीएसटी से जहां कर चोरी खत्म होगी, वहीं देश भी उन्नति भी होगी। उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उप प्रधान अशोक गोयल ने सदस्यों की शंकाओं का समाधान कराने में मदद की। इस दरम्यान एमएसएमई के सहायक निदेशक मुकेश वर्मा ने बताया कि किस प्रकार उद्यमी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपनी इकाइयों का आधुनिकीकरण करके अपने और देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अनुदान की सभी योजनाओं की जानकारी दी। वर्मा ने सरकार की ओर से शुरू की गई जेड (जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट) माडल योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार की योजनाओं व विभिन्न स्तर पर दिए जाने वाले अनुदान और विदेशों में कार्य करने के लिए जेड माडल को अपनाया जाए। वहीं, एक शार्ट फिल्म के माध्यम से उद्यमियों को इसकी जानकारी दी। इस मौके पर जीएसटी पर विशेष जानकारी रखने वाले सीए रमेश वधवा ने भी जीएसटी पर शंकाओं का समाधान किया। बताया कि किस प्रकार उद्यमी विभिन्न स्तर पर दिए गए टैक्स को सरकार से कैसे वापस ले सकते हैं। वधवा ने कहा कि उद्यमियों को जीएसटी से भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है। हरियाणा चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान राज चावला ने भारत सरकार की लाभप्रद योजनाओं की जानकारी देने के लिए एमएसएमई में विकास संस्थान करनाल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में चैम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यों की ओर से मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और अन्य विशेषज्ञों का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती मानकपुर के प्रधान नरेंद्र गुप्ता, हरियाणा चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पीआरओ व भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, उमरेश सोंधी, विक्रांत गुप्ता, जसबीर सिंह आनंद, आशीष लूथरा, आदित्य चावला, हरप्रीत सिंह, हरविंद्र सिंह, जीएस चावला, संचित वालिया, सुमित गुप्ता, अमरीश बंसल, दीपक सौंधी, एसपी चोपड़ा, पंकज मलिक व बलवंत सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें