फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रहे फसलों के वाजिब दाम : पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का वाजिब दाम : पूर्व विधायक
विज्ञापन

रादौर। थानेसर के पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश गुप्ता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार किसान, गरीब, मजदूर और व्यापारियों की विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आज प्रदेश का किसान कर्जे के बोझ तले दबता जा रहा है। पूर्व विधायक वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के किसानों को फसलों के वाजिब दाम तक नहीं मिल रहे हैं। भाजपा ने चुनाव में किसानों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया है। हर साल लाखों युवकाें को रोजगार देने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि, सरकार नौकरियां देने की बजाय लोगों की नौकरियां छीन रही है। इस अवसर पर तरसेम बकाली, अश्विनी शर्मा, पवन कंसल, सतपाल सिंह, श्याम लाल, रामकरण जैनपुर, हिशम सिंह, मेहरबान खान, राजेश कुमार शर्मा, दर्शन लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें