फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से 15 हजार रुपये व दो लाख के गहने चोरी

Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शिव कॉलोनी दिनदहाड़े घर से ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी व दो लाख के जेवर कर लिए गए। घटना शाम चार बजे की है। इस दौरान परिवार के मुखिया संस्कार पर गए थे, वहीं अन्य सदस्य पड़ोस में काम से गए थे। घर लौटने पर घर का ताला टूटा व नकदी व जेवर चोरी पाए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति दिखाई दिया है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी नरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे संस्कार में गए थे। पत्नी व बच्चे घर पर ताला लगाकर पड़ोस में किसी काम से गए थे। जब वापस आए तो घर पर ताला टूटा पाया। अंदर अलमारी में भ्ज्ञी सामान बिखरा पड़ा मिला। जांचने पर पाया कि दो लाख के जेवर व 15 हजार की नकदी चोरी है। इसकी सूचना डायल-112 पर दी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो एक बाइक सवार नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राणा ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के आरोपी बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें