फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 15 फीट लंबे अजगर ने बकरी के बच्चे को निगला

Tue, 14 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खेतों में मिले अजगर को रेस्क्यू करती वन्यजीव विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। भीलपुरा-शाहजहांपुर गांव में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब आबादी के नजदीक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर लगभग 13 किलोग्राम वजनी बकरी के बच्चे को निगल चुका था। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बाद में अजगर ने बकरी के बच्चे को उगल दिया।
अजगर के दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन्यजीव विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाया। सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की आशंका टल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अजगर पर नजर नहीं पड़ती तो वह छोटे बच्चों या पालतू जानवरों के लिए भी खतरा बन सकता था। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन अजगर को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के सदस्य मोहित ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले अजगर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में कई बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और स्वयं उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें