फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंखों के ऑपरेशन के लिए 15 दिन की प्रतीक्षा सूची

Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन दिनों ऑपरेशन के लिए औसतन 15 दिन की वेटिंग चल रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार बंद हो गया है और सरकारी अस्पताल में इतनी जल्दी ऑपरेशन के लिए नंबर नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करें।
प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत कार्ड पर होने वाले मोतियाबिंद, बच्चेदानी का ऑपरेशन, दूरबीन से पित्त की थैली का ऑपरेशन, उल्टी-दस्त की बीमारी और सांस संबंधी दमा के रोगों का उपचार बंद कर दिया है। इनका उपचार केवल सरकारी अस्पताल में ही किया जाएगा। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में पांच बीमारियों का उपचार बंद किया है तब से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीजों की आंखों की ओपीडी होती है। जिला अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। रोजाना आंखों की सर्जरी की जाती है। एक दिन में 10 से 12 मरीजों की सर्जरी की जा रही है। मोतियाबिंद के मरीजों की संख्या ज्यादा होने से सर्जरी की तारीख मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
पहले अस्पताल में केवल रूटीन चेकअप वाले मरीज आते थे। इन्हीं में से जिनकी आंखों में मोतियाबिंद या अन्य बीमारी पाई जाती थी उनकी ही सर्जरी होती थी। इनमें ज्यादातर जरूरतम परिवारों के लोग होते थे।अब वह लोग भी आने लगे हैं जो निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह लोग यदि निजी अस्पताल में उपचार कराने गए तो उन्हें अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में आंखों की सर्जरी रोजाना ही की जा रही है। हर रोज 10 से 12 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। आयुष्मान कार्ड पर ऑपरेशन कराने वाले लोग भी पूछताछ के लिए आने लगे हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण करीब दो सप्ताह की वेटिंग चल रही है।

- डॉ. विपुल गोयल, नेत्र रोग विशेष, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें