फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 14.62 लाख

Tue, 16 Jul 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बिलासपुर। क्षेत्र के पीरूवाला गांव निवासी महकप्रीत कौर को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उसके पिता हरमिंद्र सिंह से 14 लाख 62 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप गांव बूटगढ़ निवासी कमल, कोमल, मंजू देवी, गांव ककडोनी निवासी बुधराम, गांव शाहपुर निवासी विजय पांडे व पंजाब के गांव छतबीड़ निवासी गुरप्रीत सिंह पर लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीरूवाला निवासी हरमिंद्र सिंह दी शिकायत में बताया कि पिछले साल वह अपनी बेटी महकप्रीत कौर को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहता था। मई 2023 में उसके जानकार शाहपुर निवासी विजय पांडे ने उसे बताया कि बूटगढ़ निवासी कमल व उसकी पत्नी कोमल युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। विजय पांडे ने उसे कमल व कोमल से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उसकी मुलाकात बूटगढ़ निवासी मंजू देवी, ककडौनी निवासी बुधराम व पंजाब के छतबीड़ निवासी गुरप्रीत सिंह से कराई। आरोपियों ने उसे कहा कि उसकी बेटी को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए साढ़े 16 लाख रुपये का खर्च बताया। कुछ रुपये ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले और बाकी बाद में देने की बात कही। उसने बेटी के दस्तावेज व कई बार में 14 लाख 65 हजार रुपये दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपियों ने उसकी बेटी को विदेश नहीं भेजा। बाद में आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें