फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण

Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने नानी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी अपनी नानी के घर रह रही थी।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय दोहती लंबे समय से उसके साथ ही रह रही थी। छह जनवरी की सुबह करीब 10 बजे किशोरी किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की पर किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि कॉलोनी का ही अनुज नामक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। महिला ने आशंका जताई कि युवक ने उसकी नाबालिग दोहती को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें