फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में 14 शिकायतें निपटीं

Wed, 17 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। बिलासपुर के लघु सचिवालय में एसडीएम देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में 23 में से 14 समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित आई। इनमें से 14 का मौके पर ही निवारण कर दिया और नौ अन्य समस्याएं संबंधित विभाग के पास निवारण के लिए भेजा गया।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि समाधान शिविर में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि की शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतें सुनकर 14 का मौके पर ही समाधान किया गया। नौ शिकायकों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले समाधान शिविरों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इन समाधान शिविरों में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। जिस कारण आमजन में समाधान शिविरों के प्रति रुझान देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें