संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री खेड़ा मंदिर प्रांगण में श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति द्वारा श्री नर्मेदश्वर शिवलिंग व शिव परिवार मूर्ति स्थापना से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शिव परिवार व शिवलिंग की आकर्षक झांकी निकाली गई।
शोभायात्रा श्री खेड़ा मंदिर से आरंभ होकर मुख्य बाजार, शिव चौक, अग्रसेन चौक, साढौरा मार्ग, कपाल मोचन मार्ग से होते हुए मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। पूजा अर्चना का कार्य संजीव शास्त्री के ने विधि विधान मंत्रों उच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया। समिति के प्रधान अनिल कक्कड़ ने कहा कि कहा कि श्री वेद व्यास सरोवर के किनारे पर स्थित नगर खेड़ा प्राचीन व ऐतिहासिक है।
यहां प्रत्येक रविवार भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए जमा होती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। भोलेनाथ बड़े ही दयालु हैं। महज फल, फूल, जल, भांग, धतूरा और बेल पत्र अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं।
रवि भूषण ने बताया कि खेड़ा मंदिर प्रांगण में श्री नर्मेदेश्वर शिवलिंग, शिव पार्वती, कार्तिकेय, श्री गणेश व नंदी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य किया जा रहा है। सुबह शाम मूर्तियों की पूजा अर्चना की जाती है। बुधवार को सुबह हवन यज्ञ व पूजा अर्चना के साथ मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सरपंच कीर्ति रानी, राज मेहंदीरत्ता, उषा मेहंदीरत्ता, अशोक धीमान, सुनील त्यागी, राकेश बेदी, रणजीत सैनी, संदीप कुमार, सोनू, तजिंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।