फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों के लिए 135 ने किया आवेदन

Mon, 02 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। इस वर्ष जिले में खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं। इस बार सरकारी व निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों, ग्राम पंचायतों व सरकारी खेल मैदानों की कमेटियों सहित 135 संस्थानों ने आवेदन किया है।
खिलाड़ियों को सुविधाएं और अभ्यास के लिए कोच मुहैया करवाने के लिए खेल विभाग खेल नर्सरियां शुरू करवा रहा है। आवेदन के बाद विभाग ने आवेदक संस्थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान खेल नर्सरियों के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों में मानकों की जांच की जाएगी। विभाग के मानक पूरे करने वाले संस्थानों को ही खेल नर्सरी चलाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा आवेदन आए हैं। पिछले साल कुल 122 संस्थानों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 30 को नर्सरियां चलाने की अनुमति मिली थी। नर्सरियां चलाने की अनुमति राजकीय विद्यालयों, खेल मैदान समितियों व ग्राम पंचायतों को ही दी गई थी। वहीं, इस बार आवेदन करने वालों में निजी संस्थानों की संख्या भी काफी है।
ऐसे में उम्मीद है कि इस बार निजी संस्थानों को भी खेल नर्सरियां चलाने की अनुमति मिल सकती है। यदि ऐसे हुआ तो जिले के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। खेल नर्सरियों का समय 31 जनवरी तक था। इसके बाद अब फिर से नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन मांगें गए हैं। नर्सरियों का कार्यकाल एक अप्रैल से 31 जनवरी तक रहेगा।
एक नर्सरी में होंगे 25 खिलाड़ी

विभाग के मानकों के अनुसार एक खेल नर्सरी में कुल 25 खिलाड़ी ही शामिल किए जाते हैं। यह खेल विभाग का नियम है कि एक कोच केवल 25 खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षित करता है। यदि खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होती है तो कोच की संख्या दो की जाती है। यह नियम खेल नर्सरियों पर भी लागू हैं। एक कोच के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी ही होंगे। नियमानुसार 8 से 14 और 15 से 19 दो आयु वर्ग होते हैं। दोनों आयु वर्ग के खिलाड़ियों की सरकार की ओर से भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन

खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन मांगें गए थे। इस बार 135 संस्थानों ने आवेदन किया है। इन संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मानकों पर खरे आने वाले संस्थानों को अनुमति दी जाएगी। समय पर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें