फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होंगे 13 खेल

Mon, 01 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 सांसद खेल महोत्सव के संबंध में बैठक में भाग लेते आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बैठक ली।
धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के लिए दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं के लिए जेएमआईटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रादौर में हॉकी, खो-खो, स्किपिंग, रोपिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं नगर पालिका स्पोर्टस स्टेडियम में कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। जेएमआईईटीआई कॉलेज रादौर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट, रस्साकस्सी, वालीवाॅल, जूडो व कुश्ती के आयोजन के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के तहत विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं छह दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में कुल 13 खेल शामिल किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 3100 व द्वितीय स्थान पर विजेताओं को 2100 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों के बढ़ते उत्साह, मेहनत और उनकी तैयारी को देखते हुए यह उम्मीद जताई गई कि इस बार की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें