फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रौढ़ खिलाड़ियों का दमखम देखकर दर्शक रह गए दंग

Mon, 01 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सातवीं हरियाणा स्टेट मास्टर गेम्स प्रतियोगिता रविवार को अंबाला रोड स्थित जिला पुलिस लाइन के मैदान में करवाई गई। इसमें 30 से 75 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स खेलों में भाग लिया और अपना दम दिखाया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। वृद्धावस्था में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया।
मुख्यातिथि एसपी कमलदीप गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया। वरिष्ठ खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए जिलेभर से लोग पुलिस लाइन पहुंचे थे। यह प्रतियोगिता मास्टर गेम्स एसोसिएशन की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिताएं संगठन प्रधान देवेंद्र सिंह साहनी, सचिव सुशील कुमार, जिला एथलेटिक एसोसिएशन प्रधान प्रवीण कुमार, कोच मलखान सिंह, बास्केटबॉल एसोसिएशन सचिव गोपाल सिंह उप निरीक्षक रणदीप सिंह ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल भावना से खेला हर मुकाबला जीवन के बड़े लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रौढ़ खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। खिलाड़ियों ने जो उत्साह दिखाया है वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।

पुरुष वर्ग के विजेता

भाला फेंक की 60 से अधिक आयु वर्ग श्रेणी में गुरदीप सिंह प्रथम, जोगिंद्र सिंह द्वितीय रहे। 65 से अधिक आयु वर्ग में जयवीर सिंह प्रथम, 50 से अधिक में सत्यपाल सिंह प्रथम, 40 से अधिक में हरविंद्र सिंह ने प्रथम, 35 से अधिक में श्यामवीर सिंह ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, 400 मीटर दौड़ की 65 से अधिक आयुवर्ग की श्रेणी में धर्मपाल शर्मा प्रथम, 75 से अधिक में मदनमोहन लाल प्रथम, सोहन सिंह द्वितीय, 60 से अधिक में राजेंद्र कुमार, 45 से अधिक में राजपाल सिंह, 40 से अधिक में हरविंद्र सिंह, 35 से अधिक में कंवलजीत सिंह प्रथम, मनीष त्रिपाठी द्वितीय, 30 से अधिक में रविंद्र सिंह प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ की 70 से अधिक आयुवर्ग श्रेणी में धनीराम यादव प्रथम, 55 से अधिक में सत्यवान, 35 से अधिक में संदीप कुमार प्रथम रहे। ट्रिपल जंप की 40 से अधिक आयु वर्ग श्रेणी में विरेंद्र, 65 से अधिक में धर्मपाल शर्मा और 75 से अधिक में रामकृष्ण शर्मा प्रथम रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ की 60 से अधिक आयु वर्ग श्रेणी में राजेंद्र कुमार बहल, राजीव मेहता द्वितीय और संजीव मेहता तृतीय रहे। 65 से अधिक में धर्मपाल शर्मा प्रथम रहे। 75 से अधिक में रामकृष्ण सिंह प्रथम, मदनमोहन लाल द्वितीय और सोहन सिंह तृतीय रहे। 45 से अधिक में राजपाल सिंह, 40 से अधिक में अजय कुमार प्रथम व श्याम लाल द्वितीय रहे। 35 से अधिक में कंवलजीत सिंह और 30 से अधिक में रविंद्र प्रथम रहे। 5,000 मीटर दौड़ की 40 से अधिक आयु वर्ग में विरेंद्र, 35 से अधिक में कंवलजीत, 50 से अधिक में सत्यपाल सिंह, 60 से अधिक में लक्ष्मीनारायण, 65 से अधिक में धर्मवीर यादव, 45 से अधिक में गोपाल सिंह प्रथम रहे। वहीं, 10 हजार मीटर की 70 से अधिक आयु वर्ग में धनीराम और 65 से अधिक में जयवीर सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन




महिला वर्ग के विजेता

महिलाओं की 200 मीटर दौड़ की 60 से अधिक आयु वर्ग में नीलम और 50 से अधिक में उषा रानी प्रथम रही। डिस्कस थ्रो में बबीता सूद प्रथम रही। 100 मीटर 60 से अधिक श्रेणी की दौड़ में नीलम प्रथम रही। 60 से अधिक में वर्षा रानी और 30 से अधिक में सीमा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें