फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण करने पर 13 दुकानदारों का चालान

Fri, 20 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने वीरवार को रेलवे व वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने पर 16 दुकानदारों का चालान किए गए। वहीं उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि अब सामान सड़क पर मिला तो जब्त किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर नगर निगम के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। वीरवार को सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह व होमगार्ड के जवानों की टीम ने वर्कशॉप रोड व रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

निगम की टीम ने पहले शहीद भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक वर्कशॉप रोड पर कार्रवाई की। इसके बाद शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। निगम की टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही सामान उठाकर अंदर रख लिया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने पर टीम ने 13 दुकानदारों के चालान किए और उनसे मौके पर ही जुर्माना राशि वसूली।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए निगम अनेक प्रयास कर रहा है। शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें