फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीएनएम छात्रा का नहीं लगा सुराग

Fri, 20 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय जीएनएम छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बेटी को वह नर्सिंग होम छोड़कर आए थे, जहां वह जीएनएम की छात्रा है। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची। बेटी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। पिता ने एक युवक पर शक जताते हुए उसका मोबाइल नंबर पुलिस को दिया और आशंका वह बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें