फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मकान से खैर की छिली हुई लकड़ी के 13 नग बरामद

Mon, 19 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चिक्कन गांव में घर से बरामद खैर की लकड़ी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। वन्य प्राणी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वन्यजीव विहार कलेसर के अंतर्गत गांव चिक्कन में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान गांव निवासी मंगू के घर से खैर की छिली हुई लकड़ी के लगभग 13 नग बरामद किए गए।
टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चार ग्रामीणों के नाम सामने आए हैं। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव चिक्कन निवासी मंगू के घर पर खैर की लकड़ी छीलकर रखी गई है। सूचना के बाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां से खैर की छिली हुई लकड़ी के करीब 13 नग मिले। इसके बाद लकड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में गांव चिक्कन निवासी मंगू, हुसैन, मोटो और मीर खान के नाम सामने आए हैं। इनमें मंगू के घर से लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन

अन्य तीन व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें