फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में मिला 13 फीट लंबा अजगर

Sat, 07 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तिहानो गांव में मिले अजगर का रेस्क्यू करती टीम। ग्रामीण - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ब्लॉक के गांव तिहानो में धान की फसल कटने के बाद खाली पड़े खेत में 13 फीट लंबा अजगर मिला। वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
गांव निवासी मुकेश किसी काम से खेत की ओर गया था। धान की फसल कटने के बाद खेत खाली पड़ा था। इसी दौरान उसे दूर से खेत में कोई बड़ी चीज हिलती हुई दिखाई दी। पहले उसे लगा कि खेत में कोई बड़ी पॉलिथीन पड़ी है, लेकिन जब वह नजदीक पहुंचा तो वहां अजगर देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी मोहित अपनी टीम के साथ गांव तिहानो पहुंचे। टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें