फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.28 लाख की ठगी

Tue, 28 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर गांव जयरामपुर खालसा निवासी युवक से 1.28 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप पंजाब की महिला एजेंट पर है। थाना बूड़िया पुलिस ने महिला को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में इकराम ने बताया कि वह बेटे साहिल को 12वीं की पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश भेजना चाहते थे। इसके लिए 22 दिसंबर 2024 में पंजाब के संगरूर की एजेंट भूपिंद्र कौर से ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया।
विज्ञापन

भूपिंद्र कौर ने कहा कि साहिल को वर्क वीजा पर जल्द ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। तब भूपिंद्र कौर को साहिल के पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन कर भेज दिए।
विज्ञापन

भूपिंद्र कौर ने 27 जनवरी 2025 को फोन कर बताया कि साहिल का वीजा आ गया है। बताया कि पंजाब के संगरूर के समाना क्षेत्र में बने दफ्तर आकर वीजा चेक कर सकते हो। इस दौरान भूपिंद्र कौर ने उनसे 98 हजार रुपये किसी रणजीत सिंह नाम के युवक खाते में डलवाए। इसके 18 फरवरी को भूपिंद्र कौर का फोन आया और उसने कहा कि साहिल की 20 फरवरी की टिकट बुक कर दी जाएगी। इसके लिए संदीप शर्मा के नाम से बने खाते में भूपिंद्र कौर ने उनसे 30 हजार रुपये रुपये डलवाए। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी भूपिंद्र कौर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें