फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेज कर ठगे 12.50 लाख

Fri, 31 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। यह धोखाधड़ी जगाधरी वर्कशॉप निवासी अनीता देवी के बेटे सागर के साथ हुई है। फर्कपुर थाना पुलिस ने अनीता की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में अनीता ने बताया कि उसका बेटा सागर पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात संदीप आढ़ती, लविश शर्मा, जसबीर कुमार, प्रदीप राणा, नवजोत व माइकल के साथ हुई। आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे साढ़े 12 लाख रुपये ले लिए। अनीता देवी ने बताया कि आरोपियों ने उसके लड़के को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका भेज दिया। जहां से उसके लड़के को डीपोर्ट कर दिया गया। उसने बताया कि आरोपियों के पास विदेश भेजने का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें