गांव नाहरपुर स्थित दुकान के गुल्ले से सवा लाख की नकदी चोरी हो गई। दुकानदार ने गांव के ही युवक पर चोरी का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पर थाना जठलाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में कल्याण नाथ ने बताया कि वह गांव में किरयाने की दुकान चलाता है। दुकान के सामान की तीन दिन की सेल के करीब सवा लाख रुपये गल्ले में रखे थे। 14 मई की दोपहर वह दुकान के ऊपर बने घर में किसी काम से गया। इसके कुछ देर बाद जब नीचे दुकान में आया तो गल्ला खुला पड़ा था। साथ ही गल्ले से सवा लाख रुपये की नकदी भी गायब थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हुई फुटेज जांची तो उसमें घटना के दौरान गांव का जैकी दिखाई दिया।