फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मनियारी की दुकान से मिले 120 संदिग्ध कैप्सूल

Tue, 02 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव खदरी मे दुकान पर जांच करती ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव खदरी में मनियारी की दुकान से जिला ड्रग कंट्रोल व एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने 120 संदिग्ध कैप्सूल बरामद किए। टीम की ओर से कई कैप्सूल एलईडी बल्ब के अंदर से निकाले गए। इन कैप्सूल को कब्जे में लेकर एंटी नारकोटिक्स सेल ने जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी बिंदु धीमान ने बताया कि गांव खदरी में स्कूल के पास मनियारी की दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। इसमें 120 संदिग्ध कैप्सूल मिले। इन कैप्सूल पर कोई नाम व रैपर नहीं है।
इससे अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कैप्सूल नशीले हैं या कोई और औषधि कैप्सूल के अंदर है। कैप्सूल कब्जे में लेकर एंटी नारकोटिक्स सेल ने लैब जांच के लिए सौंप दिए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही प्रमाणित हो पाएगा कि कैप्सूल नशीले हैं या इसमें कोई और औषधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियारी की दुकान पर किसी भी प्रकार की औषधि रखने की परमिशन नहीं है। अगर कैप्सूल लैब रिपोर्ट में नशीले पाए जाते हैं तो एनडीपीएस के तहत कार्रवाई होगी। अगर यही कैप्सूल किसी औषधि के पाए जाते हैं, तब भी दुकान के संचालक पर करवाई होगी । दुकान में औषधि रखना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें