जानकारी देते जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के 12 छात्रों ने मोहाली की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी डीफैक्टो इंफोटेक में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुरक्षित किया है। भर्ती में बीटेक, बीसीए, बीबीए व एमबीए स्ट्रीम के छात्रों ने भाग लिया। कंपनी की ओर से मार्केटिंग एवं स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप मैनेजर, दीक्षा सूरी ने चयन प्रक्रिया का नेतृत्व किया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत व हमारे संकाय के मार्गदर्शन का परिणाम है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर दित्या मोंगा ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य अपने हर छात्र को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। संवाद