फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्डबंदी ड्राफ्ट पर आए 13 में से 12 एतराज खारिज

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की नई वार्डबंदी के जारी ड्राफ्ट पर आए 13 में से 12 एतराज खारिज कर दिए गए हैं, वहीं एक एतराज स्वीकार कर लिया गया।
रद्द किए 12 ऐतराजों में कई एतराज वार्डों में नए क्षेत्र शामिल होने या पुराने क्षेत्र हटाने को लेकर रहे, जिन्हें वार्डों की जनसंख्या संतुलन के लिए ऐसा किए जाने का तर्क देकर खारिज कर दिया गया। इस तरह सुझाव व एतराज की प्रक्रिया पूरी होने पर ड्राफ्ट को फाइनल नोटिफिकेशन के लिए सरकार को भेजा जाएगा। फाइनल नोटिफिकेशन के बाद वार्डों के आरक्षण से लेकर अन्य प्रक्रिया होगी।
नई वार्डबंदी के लिए करीब डेढ़ साल पहले ही एडहॉक कमेटी का गठन कर लिया गया था, इसके बावजूद वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। पिछले सदन का कार्यकाल सात जनवरी 2023 को खत्म हो गया था। शहर की सरकार न होने से सदन बैठकें नहीं हो रहीं। सदन बैठकों से शहर के पुराने कामों पर अफसरों की जवाबदेही तय होती है, वहीं शहर व वार्डों के नए कामों के प्रस्ताव मंजूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने बताया कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की नई वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर 13 एतराज आए थे, जिनमें 12 खारिज कर दिए गए और एक स्वीकार किया गया। इस मुताबिक ड्राफ्ट फाइनल नोटिफिकेशन के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें