फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूफियान की हत्या के चार आरोपी गिरफ्त में

Tue, 24 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सूफियान हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों तक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है।
बीते रविवार को शहर थाना जगाधरी की गंगा नगर काॅलोनी में हत्या की रंजिश में सूफियान पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने कालोनी के ही अजय और उसके कुछ दोस्तों के खिलाफ थाना शहर जगाधरी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस के साथ सीआईए-1 की टीम को भी हमलावरों को गिरफ्तार करने में लगाया गया था। पुलिस ने रात को ही हमलावरों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सहारनपुर में भी पुलिस टीमों ने दबिश दी थी। पुलिस चार हमलावरों के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा करेगी। उधर, पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान थे। मृतक के चहरे, गर्दन, छाती, दिल, हाथ पर कट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें