फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोक अदालत में 11883 मुकदमों का निपटारा

Sun, 09 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यायिक परिसर यमुनानगर-जगाधरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी डिमरी की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में छह बेंचो में 11883 मुकदमों का निपटान किया गया। मुआवजे के रूप में छह करोड़ पांच लाख 75577 रुपये देने का काम किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) जगजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश गुप्ता, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुमित्रा कादियान, सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रियांक गोयल, सिविल जज (जूनियर डिविजन) गौरी नारंग व सिविल जज (जूनियर डिविजन) सब डिवीजन बिलासपुर गुलशन वर्मा ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम कीर्ति वशिष्ठ ने बताया कि लोक अदालतें शीघ्र तथा सरल न्याय का सबसे अच्छा माध्यम है। इसमें न केवल केसों में शामिल दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है बल्कि आपसी सहमति से मामलों का निपटान होने से संबंधों में मधुरता आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें