फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंधी से टूटे 114 खंभे, 49 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार शाम आई आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम को हुआ है। आंधी से बिजली निगम के 49 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर टूट गए। इसके अलावा बिजली के 114 खंबे भी टूटे हैं। इससे बिजली निगम को करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल टूटने से जिले में बुधवार रात घंटों बिजली गुल रही।
लाइनों को ठीक करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी रातभर मैदान में डटे रहे। ज्यादातर इलाकों में रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। वहीं कुछ जगह ऐसी भी थी, जहां सुबह तक भी बिजली नहीं थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार बिलासपुर डिवीजन में 10 ट्रांसफार्मर व 53 खंभे, जगाधरी डिवीजन में 22 ट्रांसफार्मर व 45 और यमुनानगर डिवीजन में 17 ट्रांसफार्मर व 16 खंबे टूटे हैं। बिलासपुर डिवीजन में कुल 25 लाख, जगाधरी में 22 लाख व यमुनानगर में 18 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली न होने से परेशान लोग रातभर शिकायत केंद्रों में फोन करते रहे। सभी का एक ही सवाल था कि उनके गांव या कॉलोनी में बिजली कब तक आएगी।
20 मई की रात 12 बजे से लेकर वीरवार दोपहर तक 12489 लोगों ने इंक्वायरी में फोन करके पूछा कि बिजली कब आएगी। बुधवार को 394 व वीरवार को 1002 लोगों ने बिजली को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इनमें से लगभग 95 शिकायतों का समाधान दोपहर तक हो चुका था।
आंधी से बिजली निगम के 49 ट्रांसफार्मर व 114 खंभे टूटे हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कई जगह तारों पर पेड़ टूट कर गिरे हैं जिन्हें हटाने में समय लगता है। - नरेंद्र कुमार, एसई बिजली निगम।
पेयजल संकट का करना पड़ा सामना

बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत उन जगहों पर हुई जहां पर पोल व ट्रांसफार्मर टूट गए। क्योंकि आंधी बुधवार शाम को ही आ गई थी और देर रात तक तेज हवाएं चलती रहीं। वीरवार सुबह भी नलकूपों से पानी की सप्लाई नहीं हुई।
टहनियां न छंटवाने का आरोप
साढौरा। यमुनानगर के मॉडल टाउन व साढौरा में पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। साढौरा निवासी कार मालिक सुधीर भल्ला ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के साथ ही उनका कार्यालय है। रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार को कार्यालय के पास खड़ा किया हुआ था।

दुकानदार महावीर संधू, संजीव सैनी, राकेश चौधरी, मनीष कश्यप व दीपक जैन ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय परिसर में खड़े पेड़ों की टहनियां अक्सर आसपास की दुकानों व वाहनों पर गिरकर नुकसान करतीं रहती हैं। शिकायत करने पर भी टहनियों कटवाने की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मॉडल टाउन में पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी वर्ना कार पर पेड़ गिर गया। इससे कार का अगला हिस्साक्षतिग्रस्त हो गया। हादसे कुछ मिनट पहले ही महिला कार से उतर कर गई थी। इससे वह हादसे का शिकार होने से बच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें