फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नए मरीज मिले तो 12 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना के कुल 11 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 12 है। केस कम होने के साथ ही जिले का कोरोना रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले का रिकवरी रेट 98.29 प्रतिशत हो गया है। जिले की आधी से ज्यादा आबादी का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30607 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30085 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में अब कोरोना के कुल 68 सक्रिय मामले हैं। जिनमें से 58 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जबकि 10 मरीज जिले के अस्पतालों में दाखिल हैं। अभी तक कुल 605002 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 568396 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1917 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले में कुल 138 सक्रिय सूक्ष्म निगरानी क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें