फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में किया गया 11 शिकायतों का निपटारा

Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में सीटीएम पीयूष गुप्ता की मौजूदगी में समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया।
शिविर में यमुनानगर निवासी गुरजीत सिंह ने नाली का पाइप व ढक्कन बदलवाने, ईशरपुर निवासी देवराज ने फिरनी में जमा गंदे पानी की निकासी, पुनीत कुमार ने जमीन की निशानदेही से लंबित राशि न देने के बारे मेंसमस्या रखी। इसी प्रकार रीता देवी ने परिवार पहचान पत्र ठीक करने, पांसरा निवासी रोमा ने बिजली मीटर में खाता ठीक करवाने, परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे व प्लाट की आईडी ठीक करवाने की बारे में समस्या रखी।
विज्ञापन

वहीं दिनेश ने नाजायज कब्जा हटवाने, जगाधरी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस से संबंधित समस्या रखी। कैत निवासी जसपाल ने 10वीं पास प्रमाणपत्र की जांच करवाने एवं कृष्णा कॉलोनी निवासी जसमेर सिंह ने खाते से धोखे से राशि निकालने की समस्या रखी। सीटीएम पीयूष ने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें