फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य कैंप में 100 लोगों ने करवाई जांच

Sun, 28 Jun 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी में आरोग्य पंख फाउंडेशन की ओर से नेत्र ओर दांतों का जांच शिविर रविवार को लगाया गया। इसमें आई क्यू हॉस्पिटल और पाठक अस्पताल से डॉ. कशिका व उनकी टीम उपस्थित रहे। वही शिविर में लगभग 100 लोगों ने जांच करवाई। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार रहे। संस्था द्वारा डॉक्टरों और राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर आठ के मुख्याध्यापक अनिल कांबोज को भी विशेष सम्मान दिया गया।आंखों से संबंधित बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए नियमित नेत्र परीक्षण कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। वही दांतों के उपचार के दौरान रोगों से बचाव के लिए सुबह और रात में ब्रश करने की सलाह दी। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्य ने बताया कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। मौके पर कोषाध्यक्ष नामित चोपड़ा,सचिव संजय सिब्बल, रुद्राक्षी, स्नेहा, मंजू, सोनिया, साक्षी दत्ता, देवेंद्र मेहता, सोमप्रकाश, सीमा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें