फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में पहली बार मिले 100 से कम संक्रमित, 151 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार का दिन राहत भरा रहा। इस माह जहां साढ़े चार सौ से अधिक केस सामने आए, वहीं सोमवार को इस माह में पहली बार 100 से कम मामले सामने आए। इस दौरान कुल 97 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 151 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 812 हो गई है। इनमें से 575 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं सोमवार को चार लोगों की मौत के बाद कोरोना गाइडलाइन से शवों का संस्कार किया गया, जबकि विभाग ने कोरोना से एक की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विजय कॉलोनी निवासी युवक, कैंप निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, पत्थरों वाला बाजार निवासी 66 वर्षीय वृद्ध और भीड बलसुआ निवासी 70 वर्षीय वृद्ध का कोरोना गाइडलाइन से अंतिम संस्कार करवाया गया, इसके अलावा रादौर के गांव मंसूरपुर निवासी 59 वर्षीय महिला की सोमवार को निजी अस्पातल में मौत हो गई। अब जिले का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत पर पहुंच गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले की कुल आबादी का 26.67 फीसदी कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में 23,664 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 22,485 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 1035 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। तीन लाख 20 हजार 661 लोगों की सैंपलिंग हुई, जिनमें से दो लाख 93 हजार 218 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले का कोरोना रिकवरी रेट 95 प्रतिशत और संक्रमित दर 7.37 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें