फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुराचार के दोषी को 10 वर्ष की सजा

Sat, 19 Apr 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती को बहला फुसला कर भगा कर दुराचार करने के मामले के दोषी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कारावास और 65 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

थाना रादौर क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 20 साल की मंदबुद्धि लड़की को अज्ञात व्यक्ति अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया।
इस सूचना पर थाना रादौर में केस दर्ज करवाया गया। मामले की जांच के बाद सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की और तथ्य इकट्ठे किए गए। इसके बाद अदालत ने सुनवाई होने के बाद कुरुक्षेत्र के गांव मर्चेरी निवासी बिट्टू को 10 वर्ष कारावास की सजा सुना दी और 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें