कार्यक्रम में हिस्सा लेते प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी व विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : संवाद
रादौर। सरकारी पॉलिटेक्निक दामला में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि आईएसजीईसी जैसी अग्रणी कंपनियों का संस्थान से जुड़ना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष कपिल शर्मा, प्राचार्य इंजि. अनिल कुमार ने भी विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को बधाई दी। संवाद