फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: को-ऑपरेटिव सोसायटी नाचरौन में 10 निदेशक सर्वसम्मति से चुने गए

Sat, 02 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। को-ऑपरेटिव सोसायटी नाचरौन में होने वाले 10 निदेशक पदों के चुनावों को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम दिन था। नामांकन वापस लिए जाने के अंतिम दिन चुनाव मैदान में शेष रहे 12 उम्मीदवारों में से दो ने सर्वसम्मति से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इनमें भीम सिंह व रवि प्रताप शामिल हैं।
चुनाव मैदान में शेष रहे सभी 10 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से विभिन्न वर्गों के लिए निदेशक चुन लिया गया। 31 अगस्त को निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था। लेकिन सर्वसम्मति से सभी निदेशक ग्रामीणों के प्रयासों से नियुक्त होने में कामयाब रहे। सहायक रजिस्ट्रार गगनदीप सिंह चुनाव में पीठासीन अधिकारी तौर पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव सोसायटी नाचरौन के कर्मचारी सतबीर सिंह संधू ने बताया कि सामान्य वर्ग से एडवोकेट कर्म सिंह पूर्व सरपंच नाचरौन, राजबीर सिंह नाचरौन, शशि रानी नाचरौन, चंद्रहास नाचरौन, नाचरौन, कंवरपाल सिंह अलाहर, राकेश कुमार अलाहर, ऊषा रानी अलाहर, बीसी वर्ग से सतीश कुमार राझेड़ी, मैनपाल पूर्व सरपंच माधोबांस, एससी वर्ग से ईश्वर सिंह राझेड़ी निदेशक नियुक्त हुए है। को-ऑपरेटिव सोसायटी में नाचरौन, पालेवाला, माधोबांस, राझेडी, फतेहगढ़, मंधार गांव शामिल है। जिसमें कुल 1354 मतदाता हैं। निदेशक अब को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को चुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें