फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला से दुराचार

Tue, 05 Nov 2013 09:35 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला से दुराचार और आपत्तिजनक फोटो खींच कर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। जांच रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर वीरेंद्र के खिलाफ दुराचार और नवीन व संदीप के खिलाफ दुराचार कोशिश  करने का मामला दर्ज किया है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने बताया कि सोमवार शाम को उसकी पत्नी खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान वीरेंद्र ने उसकी पत्नी के साथ दुराचार किया।

इसके बाद नवीन और संदीप ने महिला को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें