फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोए युवक पर महिला ने फेंका तेजाब

Mon, 07 Oct 2013 09:18 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दिल्लूवाला में झगड़े की रंजिश में एक महिला ने सोए हुए युवक पर तेजाब छिड़क दिया। इसमें युवक का चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन


युवक को गांव कंडेला के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलेवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


गांव दिल्लूवाला निवासी जयभगवान और नरसी के परिवार के बीच तीन दिन पहले झगड़ा हो गया था। रविवार रात जयभगवान का बेटा अमित छत पर सोया हुआ था।

उसी दौरान एक महिला ने अमित पर तेजाब छिड़क दिया। जिससे अमित का चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने अमित को गांव कंडेला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमित ने आरोप लगाया कि नरसी की पत्नी कुलतेश ने उस पर तेजाब छिड़का है। अलेवा थाना प्रभारी सतप्रकाश ने बताया कि पुलिस को मामले की शिकायत मिली है। पारिवारिक मामला बताया जा रहा है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें