फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के बीच बहू ने की सास की जूतम पैजार

Mon, 07 Oct 2013 09:14 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धरौदी में सोमवार सुबह एक महिला ने अपनी सास की बीच गली में पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सास इतनी भयभीत हुई कि वे सीधे नरवाना थाना पहुंची। नरवाना पुलिस ने बहू के खिलाफ  मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव धरौदी की सुनीता की पिछले कई दिन से अपनी सास लक्ष्मी के साथ अनबन चल रही थी। यह अनबन सोमवार सुबह सास पर भारी पड़ गई। सुनीता ने चप्पल और जूतों से सास की पिटाई की।

लोगों ने बीच में आने की कोशिश की तो सुनीता ने कहा कि यह सास-बहू का झगड़ा है। किसी को बीच में पड़ने की जरूरत नहीं है। करीब पांच सात मिनट बाद लक्ष्मी देवी नरवाना थाने पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी कहानी पुलिस अधिकारियों को बताई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि घर का मामला है, मिल बैठकर निपटा लें। लेकिन लक्ष्मीदेवी ने कहा कि मार पिटाई कोई पहली बार नहीं की है। इससे पहले भी वह अपनी बहू के हाथों घर के अंदर पीट चुकी है। उन्होंने पुलिस को कहा कि वह अब और ज्यादा सहन नहीं करेगी। इसलिए सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें