फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के झगड़े में गलती से गई रेखा की जान

Mon, 11 Nov 2013 07:22 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से रविवार को हुई इस्माइलपुर निवासी रेखा की मौत का मामला सुलझ गया है। पति के पार्टनर दोस्त और बस चालक के बीच हुए झगड़े में रेखा को गोली लगी थी।
विज्ञापन


मृतका कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी थी और नरवाना के निजी शिक्षण संस्थान में डीपी के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


गांव इस्माइलपुर निवासी सोनू की पत्नी रेखा (24) की रविवार शाम को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। लेकिन रेखा को गोली कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस थ्योरी में मृतका के भाई गांव बधाना निवासी राममेहर ने बताया कि रविवार को सोनू अपनी पत्नी रेखा, अपने बिजनेस पार्टनर दोस्त गांव नंदगढ़ निवासी सतीश और उसकी पत्नी सुमन के साथ पूजा अर्चना के लिए सिंकदरपुर सिरसा गया था।
विज्ञापन


 रविवार शाम को चारों कार से जींद के लिए रवाना हुए। उचाना बस अड्डे के पास आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर सतीश और बस चालक के बीच बहसबाजी हो गई। सतीश ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर बस चालक की तरफ ताना। इसी दौरान रेखा बीच में आ गई और गोली रेखा के सीने में जा धंसी। गंभीर हालत में रेखा को सामान्य अस्पताल में लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश के खिलाफ गैर इरातन हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि सतीश और बस चालक के बीच कहासुनी हो गई थी। सतीश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। इसी दौरान रेखा बीच में आ गई और गोली रेखा को जा लगी। पुलिस ने सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें