फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 27 Sep 2013 10:10 PM IST
हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला हिसार शहर की ठंडी सड़क पर पारिवारिक कलह में तैश में आकर होशियार सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की बेटी पुष्पा की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका की बेटी पुष्पा रानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वे चार भाई-बहन हैं। एक भाई अलग रहता है।

उसका परिवार दुकान के ऊपर बने मकान पर रहता है। शुक्रवार को उसके भाई-बहन कालेज गए थे। उसने बताया कि पहले उसके पिता ने माता विद्या पर पिस्तौल से फायर कर दिया और बाद में कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।

पुष्पा ने बताया कि उसके पिता और माता का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

सिटी थाना प्रभारी जयभवान ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके हथियार बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें