हरियाणा के जिले कैथल के हलके गुहलाचीका में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि अगर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी कांग्रेस को उखाड़ने में सक्षम लगे तो इनेलो भाजपा को बिना शर्त समर्थन देगी। अरोड़ा वीरवार को महावीर दल चीका में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
उन्हाेंने कहा कि इनेलो का उद्देश्य कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है और कांग्रेस के विरुद्ध जो भी सरकार बनेगी हम उसे समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने घोटालों को छिपाने के लिए विपक्ष को एक सोची समझी साजिश के तहत विधानसभा से दूर रखने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से बाहर करने पर इनेलो विधायकों का एक शिष्टमंडल जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें बताएगा कि किस प्रकार सरकार के इशारों पर चलकर स्पीकर विपक्ष के विधायकों को विधानसभा सत्र से बाहर निकालता है।
उन्होंने कहा कि शर्मनाक है कि हरियाणा में आज 15 ऐसे विधायक हैं जो विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त हैं इनमें सीडी प्रकरण, हत्या, बलात्कार जैसे संगीन मामले हैं।
जींद के पूर्व विधायक मांगे राम गुप्ता के इनेलो में शामिल होने की अटकलों के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में अरोड़ा ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं सरकार में रहे पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता कद्दावर नेता हैं।
अगर मांगे राम गुप्ता भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार को उखाड़ना चाहते हैं तो वे जल्द निर्णय लेकर इनेलो में शामिल हों। इनेलो उनका स्वागत करेंगी।
इस अवसर पर हलका विधायक फूल सिंह खेड़ी, हलका प्रधान भूपेन्द्र सिंह जैलदार, पूर्व विधायक बूटा सिंह, पूर्व हलका प्रधान शेर सिंह, अवतार चीका, युवा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सीड़ा, कृष्ण चीकू, गुरदीप तंवर, बिल्लू मलिक, हलका युवा प्रधान दलबीर नैन, प्रेस प्रवक्ता जसबीर माजरा, राजेश पिंटू, जोरा सिंह सरपंच, पूर्व प्रधान बचन सिंह माजरी, अलबाद पहलवान, पवन खेड़ी व किसान सेल के प्रधान बलकार बल्लू, युवा इनेलो प्रदेश सचिव नरेंद्र सीड़ा, गुरनेक चीका, जरनैल बनेड़ा, विक्की कौशिक, अवतार सीड़ा, मलकीत मीता, सुरेंद्र फौजी, जसविंद्र राणू, अमरजीत पूर्व सरपंच, हरजिंद्र नंबरदार, सुरजीत खन्ना, दलजीत दल्ली, तरसेम खरौदी, राजेंद्र सिंह, काली अंटाल, मोहन भूना, मंगु शर्मा, भाषा बलबेहड़ा, गोगी हरिगढ़, काला चीका, अमन शर्मा, राहुल ढांडे के के आनंद, जोगी राम हरिगढ़ भी मौजूद रहे।