फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की भतीजे की हत्या: चरखी दादरी में घर के बाहर सो रहे भतीजे पर कस्सी से किए वार, आरोपी फरार

Mon, 19 Aug 2024 11:27 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में चाचा ने घर के बाहर सो रहे भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने कस्सी से कई वार किए, जिससे भतीजे रामफल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दादरी सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक रामफल के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। चरखी दादरी के गांव पिचौपा कलां में रविवार रात घर के बाहर सो रहे भतीजे की चाचा ने कस्सी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अटेला कलां चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गांव पिचौपा कलां निवासी रामफल (56) रविवार शाम अपने घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। उसी दौरान परिवार में उसका चाचा पवन वहां पहुंचा और कस्सी से पांच वार कर रामफल की हत्या कर दी। हत्याकांड से दो घंटे पहले आरोपी पवन मृतक रामफल और उसके परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर बैठा था। 

वहीं, हत्याकांड की सूचना मिलते ही अटेला कलां चौकी पुलिस पिचौपा कलां पहुंची और रामफल के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रामफल के शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल मृतक के परिजनों के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें