फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बहू की मौत, सास गंभीर

Fri, 11 Oct 2013 10:08 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में गांव जैलाफ में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे बिजली गिरने से बहू की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जैलाफ निवासी सजना देवी (42) और उसकी सास गिंदो देवी (60) शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे गांव के पास स्थित अपने खेत पर ग्वार की फसल काट रही थी।

इसी दौरान तेज गरजना के साथ शुरू हुई बारिश में उन पर बिजली गिर गई। इससे सजना देवी की मौके पर ही मौत हो गई और गिंदो देवी बुरी तरह झुलस गई। गिंदो देवी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें