हिसार शहर के मिर्जापुर रोड पर कैंची चौक के पास चिट्टा बेचने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।
विज्ञापन
इस पत्थरबाजी में चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित में शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में एक महिला कहती हुई नजर आ रही है कि जिन पक्षों में लड़ाई हो रही है। ये दोनों पक्ष चिट्टा बेचने का काम करते हैं। इनका अक्सर झगड़ा होता रहता है। इसकी वजह से आस-पास के लोग परेशान रहते हैं। महिला ने बताया कि उनका भी घर यहीं पर है। इन लोगों की वजह से उनका यहां रहना मुश्किल हो गया। दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिन से झगड़ा चल रहा है। बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ एकत्रित हो गए और फिर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए।