फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 23 Nov 2013 09:29 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नारनौल के गांव आकोदा के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने  परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम गांव खुडाना निवासी अमित (25) और गांव बारड़ा निवासी बिकेंद्र (31) अपनी-अपनी बाइकों से विपरीत दिशाओं से आ रहे थे।

आकोदा के पास पहुंचने पर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें अमित और बिकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे बैठा जगदीश बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें